बचा लो… बचा लो!” सड़क पर युवती को पकड़कर चीखने लगा युवक, भीड़ ने निकाला मोबाइल, वायरल वीडियो के पीछे निकली हैरान करने वाली वजह,गुरुग्राम में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां घबराहट और पैनिक अटैक के चलते एक युवक सड़क पर युवती को पकड़कर ‘बचा लो’ की गुहार लगाने लगा। अचानक युवक की हरकत देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। स्थिति को देखते हुए युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के मुताबिक युवक दिल्ली का रहने वाला है और गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहा है। परिजनों ने पुलिस को उसके मेडिकल दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद युवक को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
#Gurugram #GurugramNews #ViralVideo #PanicAttack #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 12, 2026