शिवपुरी जिले के मड़ीखेड़ा निवासी दीपक रावत ने खोरघार पंचायत के सचिव पहलवान सिंह रावत के खिलाफ आज गुरुवार की शाम 6 बजे कोतवाली थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दीपक का आरोप है कि सचिव और उनके साथियों ने शहर के एक चाय स्टॉल के पास उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।