हरिद्वार: ज्वालापुर के बकरा मार्केट में नाबालिग ने चुराई साइकिल, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
ज्वालापुर में बकरा मार्केट में नाबालिग साइकिल चुराते हुए CCTV में कैद हुआ है। CCTV सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने CCTV के आधार पर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले भी यहां से कई साइकिल चोरी हो चुकी हैं। रविवार शाम 6 बजे इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।