गाज़ियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना एबीएस कॉलेज के पास हुई, जहां एक खड़ी कार में पीछे से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय खड़ी कार का चालक स्टेपनी बदल रहा था।