मुरैना नगर: सिकरोदा-मुरैना स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास तेज किए
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिकरोदा और मुरैना के बीच रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,मृतक पेंट-टीशर्ट में था,उम्र करीब 25-30 वर्ष आंकी गई है।पहचान के लिए कोई कागज नहीं मिला।पुलिस के अनुसार मौत ट्रेन से टकराने या गिरने से हुई होगी,शव शवगृह में रखकर पहचान के प्रयास तेज किए।