कौंच: कोंच में सागर तालाब के सामने कार चालक ने टक्कर के बाद बाइक सवार की पिटाई की, घटना सीसीटीवी में कैद
Konch, Jalaun | Apr 17, 2026 कोंच में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सागर तालाब स्थित बड़ा तकिया के सामने कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर के बाद बाइक सवार और कार चालक का विवाद हो गया, नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी, वही पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की लाइव वारदात कैद हो गयी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कार चालक ने नोंकझोंक की है।