लकड़ी नबीगंज: बसौली में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल
नवीगंज थाना क्षेत्र के अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु घायल युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान कनिष्क कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।