हां जी, कथित बदलाव वालों… आखिर वही हुआ, जो होना था। 20-25 साल से चली आ रही नौटंकी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। हर बार बदलाव के दावे होते हैं, उम्मीदें जगाई जाती हैं, लेकिन जमीन पर तस्वीर फिर वही पुरानी दिखाई देती है।
चलो छोड़ो… अब चुपचाप वोट डालिए और अगले पांच साल फिर उन्हीं समस्याओं पर रोने के लिए तैयार रहिए।
जाते-जाते वार्ड 12, अलवर के सरकारी स्कूल के पास का नजारा जरूर देखिए। गंदगी, कचरे के ढेर और आवारा गायें वर्षों से यहां के विकास की कहानी खुद बयान कर रही हैं।
Alwar, Alwar | Aug 31, 2026