कालपी: आटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 7.6 किलोग्राम गांजा व बाइक बरामद
Kalpi, Jalaun | Apr 12, 2026 आटा थाना पुलिस ने कस्बे से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए रविवार की शाम 5 बजे जानकारी दी है, वही पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों के कब्जे से 7.6 किलोग्राम गांजा व बाइक बरामद की गई है, पकड़े गए राजेश और उमाशंकर के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से कई मामले दर्ज है, पुलिस ने दोनों पर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है।