ओरमांझी: ओरमांझी में धूमधाम से मनाया गया जितिया व्रत का पर्व
ओरमांझी में गुरुवार को शाम 6:00 बजे जितिया व्रत धूमधाम से मनाया गया । जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखती है। व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत करने से भगवान श्री कृष्णा संतान की सदैव रक्षा करते हैं।