ओरमांझी: शालीमार बाजार में सब्जी खरीद रहे अधिवक्ता की जेब से मोबाइल चोरी, चोर हुआ फरार
झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुधांशु कुमार देव के पॉकेट से मोबाइल फोन निकालकर चोर फरार हो गए। इस संबंध में अधिवक्ता ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वह धुर्वा स्थित शालीमार बाजार में सब्जी की खरीदारी करने लगे। इसी दौरान उनके पॉकेट से किसी ने मोबाइल निकाल लिया। जिसे लेकर दूर्वा थाना में मामला दर्ज कराया गया।