गोरखपुर: सीएम ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, कहा- चिंता मत करिए, सरकार उपचार कराने में करेगी भरपूर मदद
सीएम ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि उपचार कराने में सरकार भरपूर मदद करेगी।इसके लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि दी जाएगी।जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नही बने उनका कार्ड बनवाया जाए।