पटना ग्रामीण: पुरंदरपुर मे एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर कैश निकालने वाले दो युवक को जक्कनपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर स्थित केनरा बैंक एटीएम में दो युवक घुसकर एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे इसकी सूचना जक्कनपुर थाना पुलिस को मिली तो तत्काल जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एटीएम से कैश निकल चुके थे. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर एटीएम में घुसने वाले दोनो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार.