मंझनपुर: टेनशाह आलमाबाद में दलित परिवार पर धारदार हथियारों से दो बार हमला, दो महिलाएं और एक युवक गंभीर घायल, पूर्व प्रधान पर आरोप
मंझनपुर थाने में सोमवार तहरीर देकर टेनशाह आलमाबाद के रहने वाले राजेन्द्र ने बताया कि गाँव के पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने पहले बेटा भतीजों को मारा फिर सोमवार सुबह घर में घुसकर महिलाओं पर हमला किया है।इसमें कई लोग घायल हुए हैं लेकिन भाभी, बेटी और बेटा गम्भीर हैं।बताया पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है।दबंगों ने जान से मारने की धमकियां जातिसूचक दिया है।