संडीला: 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत, वन विभाग ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
अहिरोरी क्षेत्र के ग्राम अठोवा में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक मोर उड़ते हुए गांव के ऊपर से गुजर रहा था। इसी दौरान वह गांव से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से मोर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।