गोंडा: इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक ने 4 लोगों पर दर्ज कराया गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने दो सगे भाइयों सहित 4 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बेलवा हरदोपट्टी निवासी बलराम तिवारी संगठित गिरोह का गैंग लीडर है। उसके सक्रिय सदस्य सगे भाई अनिल कुमार व अरुण कुमार निवासी बिचऊवापुर है व एक अन्य सत्यम उर्फ विनय भी शामिल है, आरोपी अपने दुनियावी लाभ के लिए अपराध करते हैं।