चान्हो: कंजिया पेट्रोल पंप के पास बाइक-कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Chanho, Ranchi | Apr 12, 2026 मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया पेट्रोल पंप के समीप रविवार शाम करीब 7:00 बजे बाइक और अल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राहुल लोहरा और निरंजन लोहरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। रेफरल अस्पताल में...