शिवगंज: शिवगंज जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
शिवगंज स्थित जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में ऑक्सीजन टैंक एवं सिलेंडर मौजूद होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर समय रहते काबू पा लिया। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा