महोबा: पुलिस लाइन में आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला स्वास्थ्य परामर्श
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में डॉ. भारत कुमार और उनकी टीम ने पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुगर और रक्तचाप की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया