गोरखपुर: लूट और धोखाधड़ी से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की ₹2 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने किया ज़ब्त
जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में राजघाट पुलिस ने राजस्व टीम की देखरेख में मुकदमा अपराध सख्या 265/2023 यू०पी गैंगस्टर एक्ट के सम्बंधित अभियुक्त रविंद्र निषाद पुत्र स्व:सुंदर निषाद निवासी थाना राजघाट की लगभग 2 करोड रुपए की संपत्ति को जब्त किया है।उक्त की जानकारी पुलिस मीडिया सेल गोरखपुर द्वारा सायं 6:30 बजे प्राप्त हुई है।