मधेपुरा: बच्चे को गाली देने से रोकने पर बहू ने की सास की हत्या
मधेपुरा में चौसा के अरसंडी गांव में एक बहू ने अपनी 68 वर्षीय सास प्रमिला देवी की हत्या कर दी। बताया गया कि बहू अपने बच्चे को गाली दे रही थी, जिसे लेकर सास ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि बहू ने सास को पटककर और लकड़ी से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चौसा अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।