अतरी: टेउसा बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ वट वृक्ष की पूजा संपन्न
Atri, Gaya | May 16, 2026 अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ वट वृक्ष पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य एवं खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन रेणु बरनवाल एवं स्मिता बरनवाल ने किया।