मधवापुर: MPL टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रिक्की -11 को 91 रनों से हराकर पीपरोन पहुंचा क्वार्टर फाइनल में
RNJ डिग्री महाविद्यालय मैदान रामपुर, मधवापुर मैदान में शुक्रवार को तीसरा नॉकआउट लीग मैच रिक्की - 11 व पीपरोन खेला गया। टॉस जीत पीपरोन पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाया। सोनू यादव 60, नरेश सहनी 37, प्रमोद यादव 28 एवं नीरज 9 रन बनाए। रिक्की - 11 ने 16 ओवर में 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच प्रमोद यादव को मिला।