मधवापुर: लहेरियागंज की दंपति कलाकार शांति देवी व शिवन पासवान को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड, कलाकारों में हर्ष
मधुबनी की लोक कलाकार शांति देवी एवं शिवन पासवान को पद्मश्री अवॉर्ड मिलेगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर दोनों को पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। इन दोनों कलाकारों को पूर्व में नेशनल अवॉर्ड व अन्य दर्जनों पुरस्कारों से देश व विदेशों में नवाजा जा चुका है। दंपति शहर की लहेरियागंज में रहती है।