पीरटांड: 4 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए तरसा परिवार, विधायक से लगाई गुहार, सिस्टम की लापरवाही उजागर
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करमाटांड़, पंचायत जीतपुर निवासी एक गरीब परिवार का 4 वर्षीय मासूम बेटा जन्म से ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।सोमवार को 3 बजे सर्किट हाउस में पीड़ित परिवार ने गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। पिता की आंखों में बेबसी और उम्मीद दोनों साफ झलक रही थी।