रामगंजमण्डी: मोतीपुराकला में नरेगा तलाई कार्य की आड़ में अवैध मिट्टी खुदाई के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हत्याखेड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोतीपुराकला में मनरेगा के तहत स्वीकृत तलाई गहरीकरण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तलाई निर्माण एवं गहरीकरण कार्य की आड़ में बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खुदाई कर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य वाहनों से बाहर बेचा जा रहा है।