हुज़ूर: विश्व मजदूर दिवस पर भोपाल में हल्ला बोल, मंत्रालय के सामने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 भोपाल में विश्व मजदूर दिवस के मौके पर विभिन्न मजदूर संगठनों ने मंत्रालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ठेका प्रथा खत्म करने,श्रमिकों को स्थाई करने और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही|