खानपुर: खानपुर क्षेत्र के दरा अरनिया स्टेट हाईवे पर भटखेड़ी गाँव के तिराहे पर कार और बस की हुई भिड़ंत
खानपुर क्षेत्र के दरा अरनिया स्टेट हाईवे पर भटखेड़ी गाँव के तिराहे पर आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 के लगभग कर वह बस की भिड़ंत हुई। भटखेड़ी गाँव की और से आ रही बारातियों से भरी हुई बस से अचानक कार टकरा गई जिसके चलते कार में सवार लोगों को चोट आई जिन्हें तुरंत खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया ।