मानपुर: बांधवगढ़ के गाटा गांव मे जंगली हाथी का उत्पात,ग्रामीण के घर और पेड़ पौधों को पहुंचाया नुकसान, परिवार ने भागकर बचाई जान
Manpur, Umaria | Jun 26, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मानपुर(बफ़र)अंतर्गत गाटा गांव मे एक जंगली हाथी ने ग्रामीण के मकान पर हमला कर दिया। घटना के समय घर मे सो रहे परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।इस दौरान जंगली हाथी ने राजकुमार कुशवाहा के मकान के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के पास लगे केले और कटहल सहित अन्य पेड़ पौधो को नुकसान पहुंचाया।