Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
No video available

Jammukashmir : माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस गिरी,10 की मौत सभी बिहार के|

MORE NEWS

*मंदिर एवं मठों की भूमि का नए सर्वे में होगा सुरक्षित पंजीकरण, महंत एवं पुजारी शीघ्र उपलब्ध कराएं सभी आवश्यक अभिलेख: जिला पदाधिकारी*

गया, 17 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न मंदिरों एवं मठों के महंतों, पुजारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में स्थित मंदिरों एवं मठों की भूमि को वर्तमान विशेष सर्वेक्षण में विधिवत दर्ज कराना, उनकी विधिक सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अतिक्रमण एवं अवैध जमाबंदी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करना था।
     बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि मंदिर एवं मठों की भूमि धार्मिक एवं सार्वजनिक संपत्ति है, जिसका विधिवत अभिलेखीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी महंतों एवं पुजारियों से अपील की कि अपने-अपने मंदिर एवं मठों से संबंधित उपलब्ध सभी दस्तावेज, अभिलेख एवं भूमि का विस्तृत विवरण शीघ्र जिला बंदोबस्त कार्यालय में जमा कराएं, ताकि विशेष सर्वेक्षण के दौरान सभी भूमि का सही रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कई स्थानों से मंदिर एवं मठों की भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसे मामलों में संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध होने पर प्रशासन आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा। साथ ही मंदिर एवं मठों की सभी भूमि का बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में भी विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में मंदिर अथवा मठ की भूमि पर किसी निजी व्यक्ति के नाम से जमाबंदी कायम कर दी गई है, उन सभी मामलों की विधिक समीक्षा कर अपर समाहर्ता (राजस्व) के न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा तथा नियमानुसार अवैध जमाबंदी के रद्दीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी महंतों एवं पुजारियों से आग्रह किया कि गया जिले के किसी भी प्रखंड में यदि उनके मंदिर अथवा मठ की भूमि स्थित है तो उसका खाता, खेसरा, थाना, मौजा एवं अन्य उपलब्ध विवरण जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को अविलंब उपलब्ध कराएं, ताकि सर्वेक्षण कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि पूर्ववर्ती सर्वेक्षण में मंदिर एवं मठ के नाम से दर्ज भूमि को वर्तमान विशेष सर्वेक्षण में भी मंदिर एवं मठ के नाम से ही दर्ज किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में ऐसी भूमि किसी निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज नहीं की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यदि किसी मंदिर अथवा मठ की भूमि से संबंधित विवाद लंबित हो तो सुनवाई के दौरान संबंधित मठ अथवा मंदिर को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुना जाए, ताकि किसी भी धार्मिक संस्था के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में संबंधित राजस्व पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त कार्यालय के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न मंदिरों एवं मठों के महंत एवं पुजारी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Home Department, Govt. of Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB,  Government of India DDNewsLive

*मंदिर एवं मठों की भूमि का नए सर्वे में होगा सुरक्षित पंजीकरण, महंत एवं पुजारी शीघ्र उपलब्ध कराएं सभी आवश्यक अभिलेख: जिला पदाधिकारी* गया, 17 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न मंदिरों एवं मठों के महंतों, पुजारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में स्थित मंदिरों एवं मठों की भूमि को वर्तमान विशेष सर्वेक्षण में विधिवत दर्ज कराना, उनकी विधिक सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अतिक्रमण एवं अवैध जमाबंदी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करना था। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि मंदिर एवं मठों की भूमि धार्मिक एवं सार्वजनिक संपत्ति है, जिसका विधिवत अभिलेखीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी महंतों एवं पुजारियों से अपील की कि अपने-अपने मंदिर एवं मठों से संबंधित उपलब्ध सभी दस्तावेज, अभिलेख एवं भूमि का विस्तृत विवरण शीघ्र जिला बंदोबस्त कार्यालय में जमा कराएं, ताकि विशेष सर्वेक्षण के दौरान सभी भूमि का सही रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कई स्थानों से मंदिर एवं मठों की भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसे मामलों में संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध होने पर प्रशासन आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा। साथ ही मंदिर एवं मठों की सभी भूमि का बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में भी विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में मंदिर अथवा मठ की भूमि पर किसी निजी व्यक्ति के नाम से जमाबंदी कायम कर दी गई है, उन सभी मामलों की विधिक समीक्षा कर अपर समाहर्ता (राजस्व) के न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा तथा नियमानुसार अवैध जमाबंदी के रद्दीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने जिले के सभी महंतों एवं पुजारियों से आग्रह किया कि गया जिले के किसी भी प्रखंड में यदि उनके मंदिर अथवा मठ की भूमि स्थित है तो उसका खाता, खेसरा, थाना, मौजा एवं अन्य उपलब्ध विवरण जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को अविलंब उपलब्ध कराएं, ताकि सर्वेक्षण कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि पूर्ववर्ती सर्वेक्षण में मंदिर एवं मठ के नाम से दर्ज भूमि को वर्तमान विशेष सर्वेक्षण में भी मंदिर एवं मठ के नाम से ही दर्ज किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में ऐसी भूमि किसी निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यदि किसी मंदिर अथवा मठ की भूमि से संबंधित विवाद लंबित हो तो सुनवाई के दौरान संबंधित मठ अथवा मंदिर को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुना जाए, ताकि किसी भी धार्मिक संस्था के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में संबंधित राजस्व पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त कार्यालय के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न मंदिरों एवं मठों के महंत एवं पुजारी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Home Department, Govt. of Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive

Gaya, Bihar | Jul 17, 2026

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ*

*समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*

*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश*

गया, 17 जुलाई 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 200 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। 

इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB,  Government of India

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 17 जुलाई 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 200 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India

Gaya, Bihar | Jul 17, 2026

भोजपुर जिले के सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने बेटे के नहीं, बल्कि अपनी 5 वर्षीय बेटी 'प्रिंसी राज' के जन्मदिन के अवसर पर 18 कट्ठा निजी जमीन महादलित और बेहद गरीब परिवारों को दान कर दी है ! #sisnewsjehanabad

भोजपुर जिले के सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने बेटे के नहीं, बल्कि अपनी 5 वर्षीय बेटी 'प्रिंसी राज' के जन्मदिन के अवसर पर 18 कट्ठा निजी जमीन महादलित और बेहद गरीब परिवारों को दान कर दी है ! #sisnewsjehanabad

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 17, 2026

Jammukashmir : माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस गिरी,10 की मौत सभी बिहार के| - Gaya Town CD Block News