नगर थाना क्षेत्र के भगत टोला में एक युवक पर पड़ोसी ने गुरुवार को ईंट से हमला कर दिया। जिसमें प्रिंस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पिं्रस को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।