सागर नगर: कलेक्टर संदीप जीआर का हुआ तबादला, विदाई समारोह आयोजित, कार्यकाल रहा उल्लेखनीय
कलेक्टर संदीप जीआर का हाल ही में श्रम आयुक्त, इंदौर के रूप में तबादला हुआ है। रविवार दोपहर 1 बजे सागर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यकाल को संवेदनशील प्रशासन, नवाचार और जनसेवा के लिए सराहा गया। सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस और जनसुनवाई जैसी व्यवस्थाओं में सुधार को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में गिना गया।