बदायूं: राम दर्शन के लिए उत्तर परिवहन विभाग ने बदायूं से अयोध्या के लिए 2 रोडवेज बसों का किया संचालन, MLA ने दिखाई हरी झंडी
Budaun, Budaun | Jan 15, 2024 सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज डिपो की तरफ से बदायूं से अयोध्या जाने के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन किया गया। रोडवेज बसों को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर फीता काटकर बसों को रवाना किया गया।