बदायूं: कुंडेली बादुल्लागंज के ग्रामीण आवारा गोवंशीय पशुओं से परेशान, खंड विकास अधिकारी से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Budaun, Budaun | Jan 14, 2024 कादरचौक के कुंडेली बादुल्लागंज गांव के रहने वाले ग्रामीण गोवंशीय पशुओं से परेशान हैं। ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। शिकायत के बाद भी खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ने आज तक इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया है। रविवार को ग्रामीण 10 बजे के समय एकत्रित हुए और गोवंशीय पशुओं से निजात पाने के लिए खंड विकास अधिकारी से मांग की है।