धरहरा: 26 जून तक गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा जनाक्रोश, सैकड़ों लोगों ने थाने तक निकाला मार्च,थाना परिसर में दी गिरफ्तारी,
धरहरा थाना क्षेत्र के सुंदरडीह भलार गांव में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में 26 जून तक नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डाकबंगला से धरहरा बाजार होते हुए थाना परिसर तक आक्रोश मार्च निकाला।