बैतूल नगर: जिला अस्पताल में शराबी युवक ने गार्ड से की मारपीट और तोड़फोड़, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बैतूल के जिला अस्पताल में 24 तारीख की रात रात में गोल डूंगरी निवासी युवक ने शराब के नशे में पहले तो गार्ड के साथ मारपीट की और उसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की जिसकी शिकायत गार्ड और अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल चौकी में सुबह 10:00 बजे दर्ज कराई गई।