प्रयागराज: शास्त्री पुल पर भारी भीड़ के बीच तीर्थ यात्री की गाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
शास्त्री पुल पर आज शुक्रवार को करीब दोपहर 3:00 भीषण जाम लगा हुआ था, इसी बीच एक श्रद्धालु तीर्थ यात्री की गाड़ी में आग लग गई।आग की लपेट उठने के बाद गाड़ी में बैठे लोग डर कर बाहर भागने लगे।तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल आग पर काबू पा लिया है।घंटे जाम में फंसने से इंजन हिट होने के कारण आग लग गई थी।