प्रयागराज: महाकुंभ में लगातार उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब, 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगा में लगा चुके आस्था की डुबकी
13 जनवरी से लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,ऐसे में महाकुंभ में कई कीर्तिमान बन रहा हैं,जबकि आगामी 26 फरवरी को महा कुंभ का समापन होगा,ऐसे में लगातार श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच रहे हैं,आज शुक्रवार को करीब 2:30 बजे के आसपास महाकुंभ मीडिया सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके मुताबिक अभी तक 58 करोड़ 3 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।