प्रयागराज: महाशिवरात्रि की तैयारियों का मुख्य सचिव और डीजीपी ने लिया जायजा, किया गया स्थलीय निरीक्षण
कुंभ नगरी प्रयागराज में आज शुक्रवार को करीब 2:00 बजे के आसपास मुख्य सचिव मनोज कुमार तथा डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार का आगमन हुआ,इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि की तैयारी का जायजा लिया,तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है,उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा तथा बसंत पंचमी पर की गई व्यवस्थाओं की तरह व्यवस्था की गई है।