प्रयागराज: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील ने परिवार के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई
संगम तट पर आज शुक्रवार को करीब 2:00 बजे के आसपास केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटील ने अपने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई,और मां गंगा यमुना तथा अदृश्य सरस्वती का पूजन अर्चन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की,उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है यहां पर भारतीय संस्कृति का साक्षात दर्शन हो रहा है।