प्रयागराज: असम के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
संगम तट पर लगातार गणमान्य अतिथियों का आगमन जारी है,ऐसे में आज शुक्रवार को करीब 3:00 बजे के आसपास असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने परिवार सहित तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई,और महाकुंभ 2025 को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अभिव्यक्ति बताया, उन्होंने परमात्मा का आभार जताया कहां की जिन्होंने यह पावन अवसर दिया है।