बहेड़ी: देवरनिया थानाक्षेत्र के मोहनपुर रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवरनिया बीते दिनों देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जाने वाले पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त कैफ पुत्र अशरफ खां निवासी ग्राम मोहनपुर को मुखबिर की सूचना पर देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए मोहनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से सुबह सात बजे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।