मौदहा: मौदहा विकासखंड में आइडियल इण्डियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कर दो शिक्षकों ने किया नाम रोशन
मौदहा विकासखंड के होनहार लगनशील कर्मठ बच्चों के भाग्य को निखारने वाले शिक्षक हरिमोहन गुप्ता एवं आशीष कुमार ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। इन दोनों का नाम पुस्तक संपादन के लिए आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के अंतर्गत एक सुपर-50 संपादक एवं लेखक ग्रुप बनाया गया है। इसके वह भी सदस्य हैं।