नगरी: पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाले पति और भतीजे को मिली आजीवन कारावास की सजा
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के दुगली थाना क्षेत्र में 8 फरवरी 2024 को ग्राम भोभलाबाहरा मारागांव के जंगल मे एक महिला का अधजला शव मिला था। मृतिका के सिर, पेट पर गंभीर चोट, गला कटा और जलाने के निशान मिले। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। वही सीमावर्ती जिलों में गुमशुदा की जानकारी लेने पर शव की पहचान कांकेर जिले के मोहगांव निवासी जयंत्री बाई नेताम।