सरदारशहर: ढाणी पोटलिया में स्मार्ट मीटर हटाने पर किसान सभा का विरोध तेज
भानीपुरा तहसील के ढाणी पोटलिया गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय में लगा स्मार्ट मीटर हटाकर उसकी जगह सामान्य मीटर लगवा दिया। यह कदम स्मार्ट मीटर के विरोध में उठाया गया। तहसील मंत्री काशीराम सारण ने कंपनी और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगे दिए जाएंगे।