सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ कस्बे से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया, आरोपी की तलाश जारी
5 मई की रात को सिकंदरा राऊ के एक मोहल्ले से किशोरी लापता हुई थी। परिजनों के द्वारा गैर समुदाय के एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस के द्वारा लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपीयुवक की तलाश जारी है।