चांदपुर: बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ युवक का फोटो हुआ वायरल
बिजनौर में आज शनिवार सुबह 7:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो नूरपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ युवक गैंग बनाकर रील बाजी कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक के हाथ में अवैध हथियार भी देखा गया है। हालांकि वायरल वीडियो में अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।