मुगलसराय: अलीनगर महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से आज पांच बिछड़े दंपति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
चंदौली जनपद के अलीनगर महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम को ऐसे ही पांच परिवारों के पारिवारिक विवाद के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर समझा-बुझाकर कर पांचों दंपतियों को राजी-खुशी घर भेजा गया।