गुमला: तेलंगाना से 85 मजदूर गुमला लौटे, मजदूरी और मदद नहीं मिली, छिपकर भागे
Gumla, Gumla | Mar 1, 2025 तेलंगाना के श्री शैलम सुरंग में हुए हादसे के बाद गुमला के पचासी मजदूर भूखे प्यासे घंटों का सफर कर गुमला लौट रहे हैं। 30 मजदूरों का दल शुक्रवार की देर रात गुमला पहुंचा, वही एक दल शनिवार की दोपहर पहुंचेगा जबकि शनिवार की देर रात को एक दल के गुमला पहुंचने की संभावना है सभी मजदूर गुमला जिले के पालकोट घाघरा रायडीह सिसई व अन्य प्रखंडों के हैं।