बिछिया: बिछिया में जनकल्याण शिविर में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर!
बिछिया विकासखंड में 16 जून मंगलवार को तीन बजे आयोजित जनकल्याण शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उपस्थित जनों ने शासन के इस प्रयास की सराहना की है l